Newswahni

बक्सर में लाख की विदेशी शराब जब्त फर्नीचर में छिपाकर तस्करी आरोपी गिरफ्तार




बक्सर में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान फर्नीचर की आड़ में ले जाई जा रही 12 लाख रुपये से अधिक की विदेशी शराब जब्त की गई। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम निरीक्षक सह चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन के ऊपर सड़े-गले लकड़ी के फर्नीचर लदे मिले, जिनके नीचे भारी मात्रा में शराब छिपाई गई थी। कुल शराब की 117 पेटियां शामिल जब्त की गई शराब में ओल्ड हबीबी व्हिस्की की 87 पेटियां (180 एमएल) सहित कुल 117 पेटियां शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 1010.88 लीटर मापी गई है। इसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 13 हजार रुपये बताई जा रही है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के चोपई रामपुरवा निवासी 37 वर्षीय नवीन कुमार और राजस्थान निवासी 28 वर्षीय केशव के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है। खेप दिल्ली से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि जब्त पिकअप वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर DL-1L AR-2088 है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शराब की यह खेप दिल्ली से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top