Newswahni

मेरे बच्चे का मर्डर हुआ है उसके शरीर पर चोट के निशान हर्षित की मां ने जताई हत्या की आशंका गड्ढे में डूबकर…


Harshit Bhatt Death Update: नोएजा के सेक्टर-94 में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हर्षित भट्ट की एक गहरे पानी के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा था कि हर्षित भट्ट अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, जहां वो हादसे का शिकार हो गया। ये गड्ढा 70-80 फीट गहरा है, लेकिन फिर भी इसके पास सुरक्षा के कोई पुख्ता इंजाम नहीं है। इसलिए इस घटना को लेकर प्रशासन पर भी सवाल उठे रहे हैं। एक ओर हर्षित की मां कह रही हैं कि उनके बच्चे का मर्डर हुआ है, तो दूसरी ओर कुछ प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि सभी छात्र नशे में थे, एग्जाम अच्छा जाने की खुशी में सब पार्टी कर रहे थे। यानी छात्रों पर शराब पीने के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला? 

सेक्टर-94 में बुधवार (8 अप्रैल) को एग्जाम खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 23 साल के हर्षित भट्ट की गहरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना तब और भी हैरान करने वाली लगती है जब पता चलता है कि हर्षित न सिर्फ ‘बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन’ का छात्र था, बल्कि वह तैराक भी अच्छे से जानता था। उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मौजूद उसकी तैराकी की तस्वीरें इस बात की तस्दीक करती हैं, लेकिन नोएडा अथॉरिटी के इस ‘डेथ ट्रैप’ के आगे उसकी स्किल नाकाम साबित हुई। 

NDRF-SDRF की टीमें देरी से पहुंची 

घटना बुधवार की है जब हर्षित अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ सेक्टर-94 के पास पिकनिक मनाने गया, पार्टी के दौरान छात्र वहां बने एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में नहाने के लिए उतर गए। हर्षित जैसे ही पानी में कूदा, वह दोबारा सतह पर नहीं आ सका। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर विभाग, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि, हादसे के बाद रेस्क्यू टीम के देरी से पहुंची, अगर समय पर मदद मिलती, तो शायद हर्षित की जान बचाई जा सकती थी। 

मृतक हर्षित की मां ने लगाए गंभीर आरोप 

मृतक हर्षित की मां दीपमाला ने कहा कि, ‘मेरे बेटे को शरीर पर चोट के निशान थे, कॉलेज में फिजिकल एजुकेशन का स्टूडेंट था बेटा, उसको स्विमिंग आती है। उसे कोच बनना था। घटना के वक्त मौजूद रहे तीनों बच्चों से मैं कभी मिली नहीं, लेकिन 2 के नाम जानती हूं। एक का नाम व्यास तोमर और दूसरे का नाम कृष है, तीसरे का नाम नहीं पता।’ मृतक की मां ने कहा कि मेरा बेटा गलत नहीं है। मेरे बेटे का लास्ट ईयर था, 17 अप्रैल को एग्जाम खत्म होने थे और 8 अप्रैल को उसका तीसरा पेपर था। ॉ

मैं मुर्दाघर गई तो, ‘मेरे बच्चे के पूरे शरीर पर…’- मां दीपमाला 

मां दीपमाला ने अपने बच्चे को बहुत अच्छा और शरीफ नौजवान बताया। उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुझे नहीं पता क्या हुआ… मैं मुर्दाघर गई और उन्होंने मुझे मेरा बच्चा दिखाया। उसका पूरा शरीर काले निशानों से ढका हुआ था, जैसे उसे बार-बार पीटा गया हो… इसके अलावा, उसकी पीठ पर V-शेप के चोट के निशान भी हैं।’ 

‘बचा लो’ की आवाज सुनकर दौड़े लोग

प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्‍हें मौके से ‘बचा लो’ की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर वहां पहुंचे। तब तक हर्षित पानी के अंदर दलदल में फंस गया था। हादसे की जानकारी मिलते ही मां और मौसी अस्‍पताल और घटनास्‍थल पर पहुंची।  

प्रत्यक्षदर्शीयों ने कहा- ‘नशे में थे छात्र’ 

वहीं हर्षित भट्ट को पानी से निकालने वाले लोगों का भी बयान सामने आया। गंभीर आरोप लगाते हुए प्रत्यक्षदर्शीयों ने कहा कि, ‘छात्र नशे में थे, वो बेसमेंट के पास बैठ कर शराब पीने रहे थे।’ फिलहाल इस मामले को लेकर डीसीपी साद मियां खान ने कहा है कि पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। \

यह भी पढ़ें: हाई सैलरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 Courses, B.Tech और MBBS से भी आगे



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top