
Delhi budget: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश कर रही हैं। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल बजट 1,03,700 करोड़ रुपये का है। सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रही 9वीं क्लास की लड़कियों के लिए खास प्रावधान किया, जिसके तहत सरकारी स्कूल की 9वीं क्लास की हर लड़की को साइकिल दी जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
वहीं लड़कों के लिए लैपटॉप देने की योजना है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कदम छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद करेगा और स्कूल आने-जाने को आसान बनाएगा।
1,03,700 का बजट पेश, जानें किस सेक्टर को क्या मिला
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार आज अपना वार्षिक बजट पेश कर दिया है। अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए 800 करोड़ रुपये और दिल्ली जल बोर्ड को 9000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इससे पहले सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 रखा गया, जिसके अनुसार दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 2.5 गुना और 5.1 लाख रुपये रहने का अनुमान है। सर्वे में दिल्ली का GSDP 9.4% बढ़कर 13.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।
दिल्ली की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का 86% से अधिक योगदान है। 1 लाख करोड़ के बजट में परिवहन को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है, जबकि मेट्रो विस्तार, इलेक्ट्रिक बस बेड़े में बढ़ोतरी और महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना को बड़ी उपलब्धियों के रूप में पेश किया गया। बिजली में 100% कवरेज, 93.5% घरों तक पाइप्ड पानी और बढ़ते हरित क्षेत्र को भी रिपोर्ट में प्रमुखता दी गई। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया गया है।
नरेला में इंटीग्रेटेड एजुकेशन हब बनेगा
दिल्ली का युवा जॉब क्रिएटर बने इसके किए सरकार योजना ला रही है। हम दिल्ली के नरेला में इंटीग्रेटेड एजुकेशन हब बनाने जा रहे है। युवाओं के टैलेंट हंट के लिए 10 करोड़ रुपये देने का प्रावधान रखा गया है। दिल्ली में अभी तक सैनिक स्कूल नहीं था, अब सरकार दिल्ली में सैनिक स्कूल खोलने जा रही है, दिल्ली में प्ले स्कूल को नियंत्रित करने के लिए सरकार पॉलिसी लेकर आएगी।