![]()
मुजफ्फरपुर के गुदरी रोड पर रविवार देर शाम हुई हिंसक झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आपसी वर्चस्व को लेकर शुरू हुआ यह विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। इस मामले में 11 लोगों पर घर में घुसकर रेप के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह विवाद अचानक बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झड़प के दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और एक-दूसरे के घरों पर पथराव भी किया गया। इस हिंसक घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए QRT के साथ-साथ बेला, सदर, ब्रह्मपुरा, काजी मोहम्मदपुर और सिकंदरपुर थानों की पुलिस को भी बुलाया गया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी की जा रही है। घर में घुसकर रेप के प्रयास का लगाया आरोप यह पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष किस तरह एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। 11 लोगों पर केस दर्ज पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोप लगाया गया है कि आरोपी घर में घुस गए और महिलाओं के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट और पथराव की घटना हुई है। दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। आवेदन के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप भी शामिल है।
Source link