Newswahni

सम्राट को अंजाम का अंदाजा नहीं परिवार की सुरक्षा में कटौती पर भड़कीं रोहिणी आचार्य लालूवादियों से की ये बड़ी अपील…



Rohini Acharya over Security cut for Lalu Family: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती के बाद सियासत तेज हो गई है। सुरक्षा में बदलाव के फैसले से नाराज दोनों नेताओं ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी। राज्य सरकार के इस फैसले पर रोहिणी आचार्य की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लिया गया है।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, ‘सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है।’

‘नुकसान पहुंचाने की नीयत से हटाई Z प्लस सिक्योरिटी’

उन्होंने आगे कहा, ‘सात खून के आरोपी रहे मुख्यमंत्री की सरकार के द्वारा लालू जी एवं राबड़ी देवी जी की सुरक्षा में कटौती का फैसला लालू जी-राबड़ी देवी जी एवं उनके परिवार को नुकसान , शारीरिक क्षति पहुंचाने की नीयत से ही लिया गया है। सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है। इसके मद्देनजर ही राबड़ी देवी जी ने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस किए जाने का निर्णय लिया है।’

खरोच भी आई तो अंजाम सही नहीं होगा- रोहिणी

रोहिणी आरोप लगाते हुए कहती हैं, ‘सम्राट सरकार को ये जान लेना चाहिए कि बिहार की करोड़ों जनता ही लालू जी-राबड़ी देवी जी एवं उनके परिवार का सुरक्षा कवच है। अगर लालू जी-राबड़ी देवी जी और परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोच भी आई तो अंजाम क्या होगा, इसका अंदाजा शायद बिगड़ैल सम्राट चौधरी और उनकी सरकार को नहीं है।’

रोहिणी ने ‘लालूवादियों’ से की अपील

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘तमाम लालूवादियों से मेरी अपील है कि आप सब भारी संख्या में राबड़ी देवी जी के आधिकारिक आवास पहुंच कर बदले की भावना से काम रहे मुख्यमंत्री को ये सीधा , साफ और कड़ा संदेश दें कि आप सब ही लालू परिवार की असली सुरक्षा और ढाल हैं।’

वह कहती हैं, ‘पूरा देश, पूरा बिहार देख रहा है कि कैसे बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और बिहार की जनता ही बदले की भावना से की गई हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी।’

लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी ने भी लौटाई सुरक्षा

गौरतलब है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को प्रदान की गई जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। सुरक्षा में बदलाव से नाराज लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी। इसके कुछ देर बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी Y+ सिक्योरिटी सुरक्षा वापस करने का निर्णय ले लिया। 

यह भी पढ़ें: Khan Sir: रात भर दबिश, सारे ठिकाने खंगाले, कुछ अता-पता नहीं…आखिर कहां हैं खान सर, क्या कोर्ट में करेंगे सरेंडर? आर्म्स एक्‍ट का है मामला



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top