Newswahni

घंटों की पूछताछ के बाद ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को ने किया गिरफ्तार सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप…



भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा पूर्व जज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद, आज सुबह सीबीआई की टीम अचानक उनके भोपाल स्थित आवास पर पहुंच गई। करीब साढ़े 10 बजे पहुंचे तीन सीबीआई अधिकारियों ने घर का डिजिटल नक्शा तैयार करने के साथ ही गिरिबाला सिंह से कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान उनके वकील इनोश जार्ज कार्लो भी मौके पर मौजूद रहे। 

इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहन जांच के लिए सीबीआई अब भोपाल में ही अपना ‘कैंप ऑफिस’ बनाने जा रही है। इसके लिए सीबीआई ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर एक सुरक्षित जगह की मांग की है, ताकि केस से जुड़े तमाम अहम दस्तावेजों और साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके।

अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद कार्रवाई

इससे पहले, भोपाल की एक सत्र अदालत ने 15 मई को गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी। लेकिन मृतका ट्विशा शर्मा के परिवार की अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस देव नारायण मिश्रा ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि जमानत देते समय केस डायरी, गवाहों के बयानों और महत्वपूर्ण व्हाट्सएप चैट जैसे अहम सबूतों की अनदेखी की गई थी।

मध्य प्रदेश पुलिस से जांच अपने हाथ में लेते ही सीबीआई एक्शन मोड में आ गई है। ट्विशा के अंतिम घंटों का सच सामने लाने के लिए सीबीआई ने कटारा हिल्स स्थित उनके घर पर ‘टनल व्यू’ जांच पद्धति का इस्तेमाल किया है। इसके जरिए पूरे क्राइम सीन का एक वर्चुअल री-कंस्ट्रक्शन किया जा रहा है, ताकि यह सटीक अंदाजा लगाया जा सके कि घटना के वक्त घर में किसकी क्या गतिविधि थी।

CBI इस हाई-प्रोफाइल मामले में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स और इंटरनेट रिकॉर्ड को खंगाल रही है। आपको बता दें कि ट्विशा के पति और पेशे से वकील समर्थ सिंह पहले से ही सीबीआई की हिरासत में हैं। ट्विशा की सास गिरिबाला सिह पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। अब गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम कस्डटी में लेकर पूछताछ करेगी। ट्विशा मौत मामले में पूरे देश की नजर बनी हुई है। उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होंगे और मौत का सही कारण पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top