Newswahni

पंजाब निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार जगदीप सिंह जग्गा पर हमला खून से लथपथ हालत में पहुंचाया गया अस्पताल समर्थकों पर लगे…



Punjab Municipal Elections 2026: पंजाब में नगर परिषद चुनाव के दौरान हिंसक झड़प सामने आई है। लुधियाना के राजकोट में कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर हमला कर दिया गया,  जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थकों ने वार्ड नंबर-4 से उनके उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर हमला कर दिया।

आरोप है कि जगदेव पर ये हमला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमनदीप मान मांगट के समर्थकों ने किया। फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं, फरीदकोट के वार्ड नंबर 17 में आर्मी कैंट के जवानों को वोट डालने से रोकने के आरोप पर हंगामा हो गया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर कंट्रोल में लिया। साथ ही इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह हमला चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। 

जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, राज्य में चुनावी माहौल भी गार्माता जा रहा है। पंजाब चुनाव आयोग की ओर से पूरे राज्य में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, इसके बावजूद ये हिंसक घटना सामने आई है। पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। वहीं किसी भी पार्टी की तरफ से ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। 

पंजाब में नगर परिषद चुनाव के लिए वोटिंग

पंजाब में मंगलवार (26 मई) सुबह 8 बजे से निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। राज्य के 8 नगर निगम, 75 नगरपालिका परिषद और 20 नगर पंचायत सहित कुल 103 निकायों के 1896 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top