Newswahni

देवी जागरण कार्यक्रम में बांका के कलाकारों का परफॉरमेंस मुंगेर में नहीं बाटे नारियल चुनरी नहीं बाटे अड़हुल फुलवा गीत पर झूमे श्रद्धालु…




मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के चिरैयाबाद गांव स्थित बड़ी काली मंदिर में देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम काली प्रतिमा स्थापना की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का हिस्सा था। इसका विधिवत उद्घाटन गांव के बुद्धिजीवियों और समिति सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमरपुर, बांका से आए बाबा और अवधेश बिहारी जागरण ग्रुप के गायक दीपक झा ने गणेश वंदना से की। उन्होंने मां काली की महिमा से जुड़े कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। ‘नहीं बाटे नारियल चुनरी, नहीं बाटे अड़हुल फुलवा’ जैसे लोकप्रिय भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। महिलाएं और युवा श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखे गायिका प्रिया राज ने भी अपने सुरों से कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बनाया। उनके भजनों पर उपस्थित महिलाएं और युवा श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखे। कार्यक्रम का संचालन एंकर भाई प्रभु भोजपुरिया ने किया, जिन्होंने अपने भक्तिमय संबोधनों से माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा। म्यूजिशियन टीम के राजा कुमार, अरुण कुमार, संजय कुमार चौगुड़ी सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर संगत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। देर शाम तक चले इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top