Newswahni

दिल्ली के कनॉट प्लेस में रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद अफरा तफरी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची…



Delhi Fire: दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में आग लगने की खबर सामने आ रही है। दमकल विभाग के मुताबिक, कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि परिक्रमा रेस्टोरेंट से बहुत ज्यादा धुआं निकल रहा है। वहीं बिल्डिंग में अफरा-तफरी देखी जा रही है। इसी सूचना के आधार पर दमकल विभाग ने तुरंत दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक कस्तूरबा गांधी मार्ग यानी के बाराखंबा रोड पर अंतरिक्ष भवन में ये ‘परिक्रमा द रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट’ है। बता दें ये रेस्टोरेंट बिल्डिंग की छत पर है, लोगों ने नीचे से भारी धुआं उठता देख, तुरंत दमकल को इसकी सूचना दे दी।   

भारत का सबसे ऊंचा ‘रिवाल्विंग रेस्टोरेंट’ काफी फेसम है  

देश की राजधानी दिल्ली अपनी ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ शानदार खान-पान और अनोखे रेस्टोरेंट्स के लिए भी जानी जाती है। कनॉट प्लेस (CP) में मौजूद ‘रिवाल्विंग रेस्टोरेंट’ उन्हीं फेसम रेस्टोरेंटों में से एक है। इसे भारत का सबसे ऊंचा ‘द रिवाल्विंग रेस्टोरेंट’ भी कहा जाता है। ‘परिक्रमा’ के नाम से मशहूर ये रेस्टोरेंट करीब 33 साल पुराना है। 

ये रेस्टोरेंट बाराखंबा रोड की ‘अंतरिक्ष भवन’ इमारत की 24वीं मंजिल पर बना हुआ है। जमीन से इसकी ऊंचाई करीब 240 फीट है। 100 सीटों की क्षमता वाला ये रेस्टोरेंट धीरे-धीरे घूमता है और करीब 1 घंटे 30 मिनट (90 मिनट) में अपना एक चक्कर पूरा कर लेता है। यहां बैठकर डाइनिंग टेबल से ही पूरी दिल्ली का 360 डिग्री नजारा देखा जा सकता है।

खिड़की से दिखते हैं लाल किला और राष्ट्रपति भवन

रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर रजनीश खन्ना के मुताबिक, यहां आने वाले मेहमान खाना खाते हुए खिड़कियों से कनॉट प्लेस, ऐतिहासिक लाल किला, जामा मस्जिद का गुंबद और राष्ट्रपति भवन जैसी प्रमुख जगहों को देख सकते हैं। रात के वक्त यहां से दिल्ली की रोशनी का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। यही वजह है कि कई ग्राहक इसके शुरुआती दिनों से ही यहां लगातार आ रहे हैं।

कैसे पहुंचें और क्या है टाइमिंग?

यहां पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के ‘बाराखंबा रोड’ स्टेशन पर उतरना होगा। गेट नंबर 2 से बाहर निकलते ही कुछ दूरी पर (22, केजी मार्ग) पर ये रेस्टोरेंट है।
समय: ये रेस्टोरेंट हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है। दोपहर 12:30 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक आप यहां जा सकते हैं।
रेस्टोरेंट में प्रति व्यक्ति औसत खर्च 1,000 रुपये से 1,200 रुपये तक आ जाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top