Newswahni

में शामिल होने की चर्चा के बीच पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से वापस ली सिक्योरिटी जालंधर आवास से हटाए गए सभी सुरक्षाकर्मी…



पंजाब की राजनीति में उठापटक के बीच मान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह की जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली है। रविवार सुबह जालंधर स्थित उनके आवास से सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया। इस कदम ने सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी के भीतर टूट और बगावत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ‘आप’ के ये सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। लुधियाना और जालंधर में कार्यकर्ताओं ने ‘स्प्रे पेंट’ से उनके घरों की चारदीवारी पर ‘गद्दार’ लिखा। हरभजन सिंह के घर पर भी यही लिखा गया।

भाजपा में शामिल होकर क्या बोले राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि सभी सात सांसद भाजपा में सम्मिलित हो गए हैं। उन्होंने कहा, “जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा, अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और नैतिकता से पूरी तरह भटक गई है।” आपको बता दें कि हाल ही में राघव चड्ढा को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया और उनकी जगह मित्तल को नियुक्त किया गया था।

उन्होंने पार्टी के 10 सांसदों का संदर्भ देते हुए कहा, ”संविधान के अनुसार, किसी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं।” राघव चड्ढा ने कहा, ”उन्होंने (सांसदों) पहले ही हस्ताक्षर कर दिए थे, और आज सुबह हमने राज्यसभा के सभापति को हस्ताक्षरित पत्रों और अन्य औपचारिक दस्तावेजों समेत सभी आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top