![]()
नालंदा में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। बड़े भाई की मौत के बाद एक साल पहले अपनी भाभी काजल देवी से सामाजिक रजामंदी के बाद शादी की थी। शादी के बाद से ही घर में जमीन और पारिवारिक संबंधों को लेकर तनाव बना हुआ था। मृतक की पहचान कासिमचक निवासी बड़े महतो(27) के तौर पर हुई है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के कासिमचक गांव की है। प्लानिंग करके मारा गया है मृतक के भाई छोटू कुमार ने भाभी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। दावा करते हुए कहा कि काजल का किसी बाहरी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। भाई इसका विरोध करता था। घर में अक्सर मारपीट होती थी। शनिवार रात भाभी के पिता भी घर में मौजूद थे, जो सुबह होते ही फरार हो गए। शव की हालत देखकर ऐसा लगा रहा है कि मारपीट या गला घोंटकर मारा गया है। पति के साथ मारपीट हुई थी दूसरी ओर, काजल ने आरोपों को खारिज कर दिया है। काजल का कहना है कि पिछने छह महीने से जमीन बेचने को लेकर देवर और भैंसुर(जेठ) से विवाद चल रहा था। 15 दिन पहले भी पति के साथ मारपीट की गई थी।
प्रताड़ना का मामला दर्ज वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस का रुख अलग है। दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मृतक की मां दुखिया देवी के बयान पर प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर था। मां का आरोप है कि पत्नी काजल उसे खाना नहीं देती थी। मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी, जिससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
Source link