Newswahni

Bihar New CM Samrat Chaudhary | Ministers Cry


आज की सबसे बड़ी खबर बिहार सरकार से जुड़ी है। बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी होंगे। वहीं, नीतीश कुमार आज यानी मंगलवार को आखिरी कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी, जिसमें कई मंत्री रो पड़े। किशनगंज SHO के 6 ठिकानों पर EOU ने छापेमारी की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिह

.

टॉप 15 खबरें…

1. सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। पूरी खबर पढ़ें

2. नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’ पूरी खबर पढ़ें

3. कल लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा

सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें पहले बीजेपी फिर NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। पूरी खबर पढ़ें

4. SHO के सरकारी आवास से मिले 6.75 लाख

किशनगंज के करोड़पति SDPO गौतम कुमार के बाद टाउन थाना प्रभारी अभिषेक रंजन के ठिकानों पर EOU ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई किशनगंज, पटना और छपरा में स्थित उनके पांच अलग-अलग ठिकानों की गई। किशनगंज में सरकारी आवास और चेंबर में रेड की गई। यहां टीम को 6.75 लाख रुपए मिले हैं। थाना के मुंशी के माध्यम से पैसे लेन-देन के सबूत मिलने के साथ साथ सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग रोड में 6 कट्ठा जमीन के कागजात मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें

5. दैनिक भास्कर सर्वे पर मुहर: सम्राट बिहार के CM

बिहार के नए CM का ऐलान हो चुका है। सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। 15 अप्रैल को सम्राट मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह लोकभवन में होगा। इसमें PM मोदी शामिल हो सकते हैं। CM फेस को लेकर भास्कर ने बिहार में सर्वे भी किया था। इसमें लोगों से नीतीश कुमार के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर राय पूछी गई। सवाल था- बिहार में CM के लिए आपकी पसंद कौन है? इसपर 34% लोगों ने कहा कि सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें

6. नई सरकार का फॉर्मूला, BJP-JDU के 15-15 मंत्री

15 अप्रैल 2026, बिहार में भाजपा के लिए बड़ा दिन होगा। पहली बार BJP के किसी नेता को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का मौका मिलेगा। गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष पद भी भाजपा के पास होगा। JDU को डिप्टी सीएम पद मिलेगा। नए कैबिनेट फॉर्मूला के अनुसार भाजपा-जदयू के 15-15, चिराग पासवान की LJP(R) के 2 और जीतन राम मांझी की पार्टी HAM व उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM के 1-1 नेता मंत्री बन सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें

7. 5 दिन बाद भी डिप्टी CM के लिए नहीं माने निशांत

CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सरकार में शामिल होने के लिए सोमवार देर रात तक राजी नहीं हुए। टीम निशांत के 10 से ज्यादा विधायक उन्हें 5 दिन से मनाने की कोशिश कर रहे हैं। आखिरी कोशिश आज यानि मंगलवार दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। इसके बाद नहीं माने तो जदयू अपने प्लान B को एक्टिव करेगी। CM हाउस में हुई हाई प्रोफाइल बैठक में यह टॉप एजेंडा रहा है। पूरी खबर पढ़ें

8. ‘हम जो बोलेंगे करना पड़ेगा, साथ सोना होगा’

‘हम जो बोलेंगे वो करना पड़ेगा, मेरे साथ रहना पड़ेगा, सोना पड़ेगा…। जब खेलने जाती थी, तो सिखाने के बहाने कोच गलत तरीके से छूते थे। इसका विरोध करने पर कहते थे कि तुम्हारा करियर बर्बाद कर देंगे। इस व्यवहार के कारण 10-15 लड़कियों ने खेलना छोड़ दिया। उनको जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सजा दिलाई जाए।’ ये कहना बिहार की रहने वाली नेशनल रग्बी खिलाड़ी का है। नाबलिग (17) रग्बी खिलाड़ी ने इसे लेकर कोच के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस को आरोपी कोच की करीब 20 दिन से तलाश है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें

9. नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ‘मुंह में कपड़ा ठूंसा’

दरभंगा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की ने 3 युवकों पर आरोप लगाया है। थाने में दिए आवेदन के मुताबिक लड़की (15) रविवार की रात घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद कुशेश्वरस्थान के एक भूसा घर में बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाय। होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि आम के बगीचे पास तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वहां से उठाकर भूसा घर में ले गए। जहां बारी-बारी से रेप किया। पूरी खबर पढ़ें

10. बिहार में लोकतंत्र खोखली हो चुकी है: राजेश राम

नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इस पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि नीतीश कुमार उस दिन इस्तीफा दे रहे हैं, जिस दिन संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। यह भी अपने आप में सोचने वाली बात है। आज के दिन कम से कम उन्हें इससे बचना चाहिए। बाबा साहेब ने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए संविधान दिया था, लेकिन आज बिहार में लोकतंत्र खोखली हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें

11. महिंद्रा के ऑफिसर से 4 लाख की छिनतई

पूर्णिया में महिंद्रा कंपनी के ऑफिसर से छिनतई हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने के चेन झपट लिया। जिसकी कीमत करीब 4 लाख के करीब है। घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घटना शहर के रजनी चौक इलाके की है। वारदात के बाद भाग रहे चैन स्नेचरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो बदमाशों को वारदात के बाद बाइक से भागते देखा जा सकता है। पीड़ित की पहचान आरा जिला निवासी सौरव कुमार के तौर पर हुई है। इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पूरी खबर पढ़ें

12. ‘महिला आरक्षण बिल में मुस्लिम को अलग कोटा मिले’

संसद के आगामी विशेष सत्र में महिला आरक्षण अधिनियम के संशोधन पर चर्चा होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से सर्वसम्मति से बिल पारित करने की अपील की है। इस बीच, AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने केंद्र सरकार से मुस्लिम और दलित महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग की है। अख्तरुल ईमान ने कहा कि सामान्य महिला आरक्षण से इन वर्गों की महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें

13. कुम्हरार विधायक सड़क हादसे का शिकार हो गए

पटना जिले के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय गुप्ता भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना बेगूसराय के जीरोमाइल के पास उस समय हुई, जब विधायक अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से वापस लौट रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे के शिकार विधायक, उनकी पत्नी, बेटी और अंगरक्षकों की जान सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 3:00 बजे की है। सड़क पर किसी अज्ञात ट्रक की स्टेपनी (अतिरिक्त टायर) पहले से गिरी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें

अब वो खबर जो हटकर है

3. नीतीश की आखिरी कैबिनेट मीटिंग में रो पड़े मंत्री

नीतीश कुमार ने आज अपनाी आखिरी कैबिनेट बैठक ली। करीब 20 मिनट तक नीतीश ने मंत्रियों से अपनी बात की। बैठक में कई मंत्री भावुक हो गए। मंत्रियों को भावुक देख नीतीश भी इमोशनल नजर आए। मीटिंग के बाद नीतीश कुमार ने सचिवालय के एक-एक रूम को जाकर देखा। सचिवालय से बाहर निकलने के दौरान मंत्री अशोक चौधरी, रामकृपाल यादव, सुनील सिंह और मदन सहनी रो पड़े। नीतीश दोनों को समझाते हुए बाहर निकल आए। पूरी खबर पढ़ें

जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

15. 12 से 18 अप्रैल तक मौसम सामान्य बना रहेगा

बिहार में 12 से 18 अप्रैल तक मौसम सामान्य बना रहेगा। 18 अप्रैल से कई जिले में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top