Newswahni

यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं बल्कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी का पहला रिएक्शन कब लेंगे…



बिहार में 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो गया है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति के साथ बिहार का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वो कल यानी 15 अप्रैल को बिहार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

वहीं, विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है।

सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  
नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!”

इससे पहले नीतीश कुमार ने बिहार CM पद से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबे पोस्ट में उन्होंने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top