Newswahni

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार मोदी की मौजूदगी में मंत्रियों ने ली शपथ निशांत कुमार भी बने मंत्री…



Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ है। सम्राट चौधरी के नेृतत्व वाली एनडीए सरकार में कुल 32 नेताओ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 15 मंत्री बने हैं, जबकि जेडीयू की तरफ से 13 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इसके अलावा सहयोगी दलों के नेताओं को भी कैबिनेट में जगह मिली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत अन्य NDA नेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर सभी की निगाहें टिकी थी। ऐसे में निशांत कुमार ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। निशांत के साथ श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल और लेशी सिंह ने भी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

इन्हें भी सम्राट कैबिनेट में मिली जगह

कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 12, जेडीयू के 13, लोजपा (रामविलास) के दो, हम और RML के एक-एक नेता को जगह मिली है। 

राम कृपाल यादव
नीतीश मिश्रा
दामोदर रावत
संजय सिंह (टाइगर)
अशोक चौधरी 
भगवान सिंह कुशवाहा
अरुण शंकर प्रसाद
मदन सहनी
संतोष कुमार सुमन 
रमा निषाद
रत्नेश सदा
कुमार शैलेन्द्र
शीला कुमारी
केदार प्रसाद गुप्ता
लखेन्द्र कुमार रौशन 
सुनील कुमार
श्रेयसी सिंह
मोहम्मद जमा खान
नंद किशोर राम
शैलेश कुमार उर्फ ​​बुलो मंडल
प्रमोद कुमार

श्वेता गुप्ता
मिथिलेश तिवारी
रामचंद्र पासवान
संजय कुमार सिंह
संजय कुमार
दीपक प्रकाश



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top