Newswahni

जहानाबाद ने हुलासगंज मठ का दौरा किया पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण करने का आदेश दिया कहा धार्मिक स्थल पर्यटन के हिसाब से होंगे डेवलप…




जहानाबाद DM अलंकृता पाण्डेय ने गुरूवार को हुलासगंज के अलग-अलग ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुजारियों और गांव के लोगों से भी बाती की और इनके मान्यताओं के विषय में जानकारी ली। इन धरोहरों का लिया जायजा डीएम ने हुलासगंज मठ, लाट स्थित प्राचीन स्तंभ, दावथू गांव में संभावित पालकालीन खंडित मूर्तियों और जारू बनबरिया के तिर्रा पंचायत स्थित योगेश्वर नाथ शिव मंदिर, प्राचीन पांडुलिपियों का निरीक्षण किया। ज्ञान भारतम पोर्टल पर अपडेट कने के निर्देश निरीक्षण के बाद उन्होंने जिला कला और संस्कृति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पांडुलिपियों का प्राथमिकता के आधार पर डिजिटलीकरण कर उन्हें ज्ञान भारतम पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इसका उद्देश्य इन अमूल्य धरोहरों को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है। आगे उन्होंने कहा कि सभी ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को पर्यटन के हिसाब से डेवलप किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक जहानाबाद की सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें। ये लोग रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वाति कुमारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने DM के इस पहल की तारीफ की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top