Newswahni

लगातार बार बने विधायक कौन हैं श्रवण कुमार जिन्हें चुना गया विधायक दल का नेता नीतीश कुमार ने लगाई अंतिम मुहर…



बिहार के सियासी गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने विधानसभा में अपने विधायक दल के नेता का चुन लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को विधानसभा में जदयू विधायक दल का नया नेता चुना गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार के नाम मुहर लगाया है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

बिहार की सत्ता समीकरण में बड़े बदलाव के बाद अब जनता दल यूनाइटेड (JDU) अपने नए नेतृत्व पर भी फैसला ले लिया है। 20 अप्रैल को हुई जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नया नेता चुनने का पूर्ण अधिकार दिया गया था। बैठक के बाद विभिन्न नामों को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थी, लेकिन नीतीश कुमार ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगा दी।

श्रवण कुमार बने JDU विधायक दल का नेता

श्रवण कुमार नीतीश के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनके कार्यकाल में श्रवण कुमार मंत्री थे। उनके पास ग्रामीण विकास विभाग लंबे समय तक रहा है। वो कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुके हैं। गौरतलब है कि हाल ही में श्रवण कुमार की सुरक्षा बढ़ाकर उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह कदम उनके बढ़ते राजनीतिक महत्व को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

कौन हैं श्रवण कुमार, जिस पर नीतीश ने जताया भरोसा

श्रवण कुमार नालंदा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1995 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं। उनका राजनीतिक अनुभव पार्टी के लिए मजबूत आधार साबित होने वाला है। जब नीतीश कुमार समता पार्टी में थे, उस वक्त भी श्रवण कुमार उनके साथ थे। नालंदा विधानसभा सीट पर श्रवण कुमार का कब्जा माना जाता है। वो यहां से लगातार 8 बार विधायक बने है। अब श्रवण कुमार पर नीतीश कुमार ने भरोसा करते हुए विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी दे दी है।

पार्टी में संतुलन साधने की कोशिश

पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन साधने की दिशा में यह कदम उठाया है। इससे पहले जदयू के वरिष्ठ नेताओं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया जा चुका है। अब श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता बनाकर पार्टी ने विभिन्न गुटों और क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया है। हालांकि, रेस में नीतीश के बेटे निशांत का भी नाम सामने आ रहा था, मगर अब सारी अटकलों पर विराम लग गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top