Newswahni

आशा भोसले की तबीयत पर मोदी ने जाताई चिंता जल्द स्वस्थ होने की कामना की जानें कैसी है अब सिंगर की तबीयत…



Asha Bhosle Health Update: मशहूर गायिका आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्डियक अरेस्ट की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर उन्हें गहरी चिंता हुई है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा- आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले को 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी सेहत की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने बताया कि थकान और सीने में वायरल के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही परिवार ने लोगों से निजता बनाए रखने की अपील भी की है और जल्द ही अच्छी खबर आने की उम्मीद जताई है।

पहले भी कर चुकी हैं पीएम मोदी की तारीफ

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आशा भोसले ने एक वीडियो संदेश शेयर किया था। इसमें उन्होंने उनके अनुशासन और कार्यशैली की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि इतने बड़े देश को संभालना आसान नहीं है और पीएम मोदी का अनुशासन उन्हें बेहद पसंद है।

आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में लगभग 12 हजार गाने गाए हैं। उन्होंने शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top