Newswahni

सुपौल में पक्षों के बीच मारपीट फायरिंग युवक के पेट में लगी गोली ऑपरेशन के बाद बुलेट निकली खतरे से बाहर…




सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा माधो पंचायत में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान परसा माधो वार्ड संख्या 9 निवासी अशोक चौधरी के बेटे दीपक कुमार(19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना कोसी पलार के पास की है, जहां पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई और फिर गोली चलने लगी। इसी दौरान दीपक कुमार को पेट में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर पेट से निकाली गोली स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सुपौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका ऑपरेशन किया। चिकित्सकों के अनुसार, पेट में लगी गोली को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है और अब युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि घटना आपसी रंजिश का परिणाम प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top