Newswahni

किशनगंज के लापता छात्र दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिले स्कूल से बाहर निकलते में देखे थे मई की दोपहर से लापता…




किशनगंज के बेथेल मिशन स्कूल से लापता हुए दो छात्र गुरुवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिए गए हैं। परिजनों ने गुरुवार शाम को इसकी पुष्टि की। ये छात्र बीते 6 मई को स्कूल से छुट्टी के बाद लापता हो गए थे। किशनगंज शहर स्थित बेथेल मिशन स्कूल के कक्षा 7 के छात्र अमन रेजा और शबात अंजुम बीते बुधवार को स्कूल गेट से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखे गए थे। हालांकि, वे अपने घर नहीं पहुंचे। अमन रेजा स्कूल के छात्रावास में रहता था, जबकि शबात अंजुम प्रतिदिन घर से स्कूल आता-जाता था। लापता छात्रों की पहचान 14 वर्षीय अमन रेजा (पिता: मो० मेहमुद आलम) और 13 वर्षीय शबात अंजुम (पिता: हमिदुर रहमान) के रूप में हुई थी। स्कूल के उप-प्राचार्य दिगेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, दोनों छात्र 6 मई को दोपहर लगभग 1:50 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद गेट से बाहर निकले थे। स्कूल प्रशासन और परिजन तलाश में जुटे थे छात्रों के लापता होने के बाद, बेथेल मिशन स्कूल के उप-प्राचार्य दिगेन्द्र कुमार सिंह ने किशनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन, किशनगंज को भी दी गई थी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। अमन रेज़ा के पिता मेहमूद आलम ने बताया कि उनके भतीजे वसीम, जो दिल्ली में कार्यरत हैं, ने दोनों बच्चों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ढूंढ निकाला। वसीम भी बच्चों की तलाश में सक्रिय रूप से शामिल थे। हालांकि, छात्र किशनगंज से दिल्ली कैसे पहुंचे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के अनुसार, वे खुद ही घूमने निकल गए थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top