Newswahni

चंद्रनाथ हत्याकांड में का खेला होबे मॉडल दिख रहा है लेकिन हर गुंडे को सजा मिलेगी कोई बख्शा नहीं जाएगा नेता तरुण चुग…



Tarun Chugh: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। कई जगहों पर हिंसा, झड़प, तोड़फोड़ और हत्याएं की खबरें सामने आ रही हैं। बीती रात चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। जबकि आज बीजेपी के एक कार्यकर्ता पर बदमाशों ने गोली चलाई। इन घटनाओं को लेकर भाजपा का गुस्सा फूट पड़ा। बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि इनमें टीएमसी का ‘खेला होबे’ मॉडल स्पष्ट दिख रहा है।

तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या और बशीरहाट में भाजपा कार्यकर्ता रोहित राय पर गोलीबारी, यह कोई सामान्य घटनाएं नहीं हैं। बल्कि सुनियोजित राजनीतिक हिंसा का टीएमसी का ‘खेला होबे’ मॉडल स्पष्ट दिख रहा है।  

हर गुंडे को सजा मिलेगी- तरुण चुघ

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बंगाल की जनता के साथ खड़ी है। हर नागरिक की सुरक्षा और हर दोषी को कठोर सजा यह हमारी प्रतिबद्धता है। हर गुंडे को सजा मिलेगी। बंगाल को हिंसा, भय और ‘खेला होबे’ की संस्कृति से मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता है।

चुघ ने कहा कि घटनाएं बहुत दुखद हैं। एक दोषी बख्शा नहीं जाएगा। जो बंगाल को जलाना चाहते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’

बसीरहाट में बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली

आज, बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट इलाके में बीजेपी के कार्यकर्ता रोहित रॉय पर कथिततौर पर टीएमसी के संरक्षण प्राप्त बदमाशों ने गोली मारी। इस दौरान गोली सीधा रोहित के पेट में लगी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रॉय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है कि जब वो कुछ लोगों के साथ अपने इलाके में बीजेपी के झंडे लगा रहा था, तभी टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन पर अंधाधुंध गोली चला दी। बचने के लिए वह वहां से भागने लगे, लेकिन तब तक उन्हें गोली लग चुकी थी।

सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या 

इस घटना से ठीक एक दिन पहले बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंद्रनाथ अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी में एक और शख्स मौजूद था।

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को बीच सड़क रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो गाड़ियां चंद्रनाथ की कार का पीछा कर रही थी, जिनमें एक कार और एक बाइक शामिल थी। हत्या को अंजाम देने के लिए कार ने पहले चंद्रनाथ की गाड़ी को ओवरटेक किया, जिसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। रथ के सीने में दो गोलियां लगीं है जो उनके दिल के आर-पार हो गई। 

यह भी पढ़ें: Suvendu Adhikari PA Chandranath Murder: वायुसेना से VRS लेकर बने शुभेंदु के सारथी… कौन थे चंद्रनाथ? जिनकी बंगाल में गोली मारकर हुई हत्या
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top