Newswahni

एयरपोर्ट टू गांधी मैदान बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले पटना में मोदी का मेगा रोड शो शपथ ग्रहण में नीतीश कुमार भी…



PM Modi Road Show: बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह थोड़ी देर में शुरू होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में रोड शो किया।

पीएम मोदी रोड शो करते हुए गांधी मैदान तक जाएंगे। रोड शो के दौरान उनका फूलों से जोरदार स्वागत किया गया।

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार 

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को भव्य बनाया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (आर), हम और रालोमो की तरफ से मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे। ये पहली बार हो रहा है जब मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में हो रहा है।

PM मोदी समेत ये नेता रहेंगे मौजूद

पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। बीजेपी और जेडीयू में 50-50 फॉर्मूले के तहत दोनों पार्टियों से मंत्री बनाए जा सकते हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत भाजपा के अन्य नेताओं का जमावड़ा लगेगा। इसके अलावा इसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत NDA के बिहार के सभी नेता मौजूद रहने वाले हैं।

निशांत कुमार भी ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल के विस्तार में कुछ नए चेहरों का जुड़ना स्वाभाविक है। जान लें कि सम्राट चौधरी के अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सम्राट कैबिनेट में 31 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि, इस वक्त नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण करने वालों में निशांत का नाम भी शामिल है।

BJP के 15 तो जेडीयू के कितने बनेंगे मंत्री? 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top