Newswahni

में एडमिशन की तैयारी शुरू मई के तीसरे सप्ताह से भरे जाएंगे फॉर्म जानें पूरा प्रोसेस…



DU UG Admission 2026: अगर आप इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। देशभर में 12वीं के नतीजों का दौर शुरू हो चुका है। बिहार और राजस्थान बोर्ड ने अपने परिणाम घोषित कर दिए हैं, वहीं यूपी, हरियाणा, सीबीएसई और अन्य बोर्ड्स के नतीजे भी जल्द आने वाले हैं। इसी बीच, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी कमर कस ली है।

मई के तीसरे हफ्ते से शुरू हो सकते हैं आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है। अनुमान है कि परीक्षाएं 11 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएंगी। ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली यूनिवर्सिटी मई के तीसरे सप्ताह से अपना एडमिशन पोर्टल (CSAS) खोल सकती है।

डीयू की डीन एडमिशन, प्रोफेसर हनीत गांधी ने बताया कि यूनिवर्सिटी का लक्ष्य एडमिशन प्रक्रिया को समय पर पूरा करना है। उन्होंने संकेत दिया कि जैसे ही CUET की परीक्षाएं शुरू होंगी, डीयू अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी लाइव कर देगा। हालांकि, आवेदन की अंतिम तिथि अभी तय नहीं की गई है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मई के मध्य से ही यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

CUET रिजल्ट से पहले ही करना होगा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की सबसे खास बात यह है कि इसकी आवेदन प्रक्रिया CUET UG के रिजल्ट आने से पहले ही शुरू हो जाएगी। डीयू पिछले साल की तरह इस बार भी कई चरणों में एडमिशन प्रोसेस पूरा करेगा।

पहला चरण (रजिस्ट्रेशन)- इसमें छात्रों को डीयू के पोर्टल पर जाकर अपनी बेसिक जानकारी भरनी होगी और रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह फेज रिजल्ट आने से पहले शुरू हो जाएगा।
दूसरा चरण (सब्जेक्ट मैपिंग)- CUET का रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्रों को पोर्टल पर अपने स्कोर कार्ड अपलोड करने होंगे और सब्जेक्ट मैपिंग (विषयों का मिलान) करनी होगी। इसके लिए विंडो बहुत कम समय के लिए खुलेगी।
तीसरा चरण (सीट अलॉटमेंट)- इसके बाद यूनिवर्सिटी मेरिट के आधार पर कट-ऑफ या अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगी, जिसके जरिए कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।

70 हजार सीटों पर होगा मुकाबला

दिल्ली यूनिवर्सिटी अपने विभिन्न कॉलेजों में यूजी की 70,000 से अधिक सीटों पर एडमिशन देती है। पिछली बार डीयू ने महज 17 दिनों के भीतर अपनी मुख्य एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली थी। इस बार भी प्रशासन की कोशिश है कि नया सत्र समय पर शुरू किया जा सके ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

छात्रों के लिए जरूरी टिप

एडमिशन के लिए तैयार रहें और अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, 10वीं-12वीं की मार्कशीट पहले से ही स्कैन करके रख लें। यदि आप 46 से अधिक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के पात्र बनना चाहते हैं, तो CUET UG में बेहतर स्कोर करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें – Eating Sprouts Risk: सेहत बनाने वाले स्प्राउट्स कहीं आपको बीमार न कर दें, खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top