Newswahni

ने गैस एजेंसी में पकड़ीं गंभीर लापरवाही बेतिया में कंज्यूमर की शिकायत और स्टॉक में गड़बड़ी पर का आदेश…




पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बुधवार को मझौलिया प्रखंड स्थित मां शारदे एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैस वितरण व्यवस्था में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जिला पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध न कराने, स्टॉक में गड़बड़ी और अभिलेखों के अद्यतन न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। जांच में सामने आया कि 18 मार्च से 31 मार्च के बीच 200 से अधिक एलपीजी सिलेंडरों का बैकलॉग लंबित था। इन सिलेंडरों को निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचाया गया था। जब जिला पदाधिकारी ने एजेंसी प्रबंधक से इस संबंध में जवाब मांगा, तो वे संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नाराजगी व्यक्त की। गैस एजेंसी वितरण कार्य में मनमानी कर रही जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बैकलॉग से प्रभावित कई उपभोक्ताओं से दूरभाष पर संपर्क किया। उपभोक्ताओं से बातचीत में यह स्पष्ट हुआ कि गैस एजेंसी वितरण कार्य में मनमानी कर रही है और समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने अनावश्यक देरी और एजेंसी की लापरवाही की शिकायत की। निरीक्षण के दौरान स्टॉक सत्यापन में भी गंभीर गड़बड़ी पाई गई। एजेंसी के उपलब्ध स्टॉक और अभिलेखों में अंतर मिला, जिससे स्टॉक प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए। इसके अतिरिक्त, गोदाम में आवश्यक पंजी का रखरखाव अद्यतन नहीं था, जो निर्धारित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की इन सभी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसडीएम बेतिया सदर को निर्देश दिया कि गैस एजेंसी प्रबंधक के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुविधा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top