![]()
जहानाबाद में 5 साल की एक छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस घटना को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मानवीय और तकनीकी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कुमार पांडे ने कडौना थाना पहुंचकर मामले की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। अभिभावक अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित
यह घटना एक स्कूल के हॉस्टल में हुई है, जिससे अभिभावकों में काफी दहशत है। 5 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार की बात सामने आने से लोग स्तब्ध हैं। अभिभावक अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और सवाल उठा रहे हैं कि शिक्षकों पर भरोसा न हो तो किस पर विश्वास किया जाए। स्थानीय विधायक राहुल शर्मा ने भी मृतक छात्रा के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
Source link