Newswahni

मौज में की हवाई फायरिंग खुद का वीडियो बन गया सबूत पुलिस ने दर्ज किया मामला…



Pune News: देश के विभिन्न हिस्सों में हर्ष फायरिंग देखने को मिलती रहती है। कई बार यह मस्ती-मजाक मौत का सबब भी बन जाती है। पुलिस की ओर से लगातार एक्शन के बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है। यहां एक परिवार के लिए दिखावे और मनोरंजन के लिए की गई फायरिंग भारी पड़ गई है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की चाहत ने लांघे परिवार को कानूनी मुश्किलों में डाल दिया है। हवा में फायरिंग करने को लेकर परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना पुणे के शिरूर तहसील के सिंदावने गांव की बताई जा रही है, जहां लांघे परिवार के तीन लोगों के खिलाफ लापरवाही से फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस घटना में राजेश लांघे, उनकी पत्नी स्वाति लांघे और विजय कासेकर, जो एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं, शामिल थे।

छुट्टियां बिताने आया परिवार मुसीबत में फंसा

बताया जा रहा है कि लांघे दंपति मुंबई में रहते हैं। लेकिन छुट्टियां बिताने अपने पैतृक गांव सिंदावने गांव आए थे। इसी दौरान उन्होंने विजय कासेकर की लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं। इतना ही नहीं, उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। वीडियो में उन्हें खुले इलाके में गोलियां चलाते भी देखा जा सकता है।

पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मामला

वहीं वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी। साथ ही, तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

हर्ष फायरिंग को अंग्रेजी में Celebratory Gunfire कहा जाता है। किसी भी खुशी के मौके पर या फिर लापरवाही के साथ फायरिंग करने को हर्ष फायरिंग कहते हैं। पहले हर्ष फायरिंग कोई अपराध नहीं था। लेकिन जब हर्ष फायरिंग में जान जाने लगीं तो साल 2019 में आर्म्स एक्ट 1959 में संशोधन किया गया। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top