Newswahni

कांग्रेस पार्टी मुखर आवास खोज रही बिहार में कांग्रेस का टैलेंट हंट राजेश राम बोले देश की आवाज बनेगा बिहार…




बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पार्टी टैलेंट हंट प्रोग्राम चल रही है। इसे लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, ‘इस अभियान के तहत हम लोग लगातार काम कर रहे हैं। बिहार देश का 15 वां राज्य है, जिसमें टैलेंट हंट प्रोग्राम जोरों-शोरों से चला। यहां के चयन प्रक्रिया में हमने न्यूट्रल पत्रकार को भी शामिल किया है।’ कांग्रेस पार्टी भी एक मुखर आवास खोज रही- राजेश राम राजेश राम ने कहा कि, ‘पूरे देश नहीं, बल्कि विश्व में बिहारी का बोलबाला है। इसलिए कांग्रेस पार्टी भी एक मुखर आवास खोज रही है, जो पूरी देश की आवाज बनेगी। यहां से हम लोग चयन करके भेजेंगे और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में इनका चयन किया जाएगा। पूरे देश भर में इनका कार्य क्षेत्र होगा। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि पूरे देश भर से युवा इसमें शामिल हुए हैं।’ जगजीवन राम ने रेलवे का विस्तारीकरण किया आज राजेश राम सदाकत आश्रम में जगजीवन राम की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि, ‘जगजीवन राम एक प्रखर वक्ता के रूप में रहे हैं और उनके मंत्रीतृत्व काल में चाहे रेलवे का विस्तारीकरण हो या फिर विदेश नीति हो, सब ने ऊंचाइयों को छुआ है। आज विदेश नीति धराशाई हो चुकी है।’ बाबू जगजीवन राम गरीबों के लिए काम किया राजेश राम ने आगे कहा, ‘रेलवे ट्रैक के निर्माण के बाद जिस तरीके से उन्होंने गरीबों की बहालियां की, जूता बनाने वाले लोगों के लिए भी उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है। रेलवे प्लेटफार्म पर विक्रेता को भी उन्होंने स्थान दिया।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘जिस तरह से बाबू जगजीवन राम गरीबों के लिए उस जमाने में काम करते थे, आज हम उनको याद करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने रेलवे में कई ऐसी शाखाएं दी है जो आज भी काबिल है। हम उन्हें नमन करते हैं और उनके जैसा महापुरुष इस धरती पर हमेशा याद किए जाएंगे।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top