Newswahni

समस्तीपुर तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत खाद लेकर बाइक से घर लौट रहे थे अस्पताल ले जाने के दौरान…




समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। वे गंगसारा पैक्स से खाद लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अहमदपुर वार्ड 9 के रहने वाले वासुदेव सहनी के 60 वर्ष के पुत्र वशिष्ठ सहनी के रूप में की गई है ।वशिष्ठ सहनी को एक लड़का एवं एक लड़की है। मृतक के भतीजे दिनेश कुमार ने बताया कि वशिष्ठ सहनी खाद लेने गंगसारा पैक्स गए थे। घर लौटते समय एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन वशिष्ठ सहनी को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। खेतों में खेती की तैयारी कर खाद लेने गए थे बताया जाता है कि वशिष्ठ सहनी खेती-किसानी से जुड़े थे और खेती के काम के लिए ही पैक्स से खाद लेकर घर लौट रहे थे। खाद लेकर घर पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। जिस खाद को लेकर वह खेतों में खेती की तैयारी करने निकले थे, उसी दिन उनकी मौत की खबर घर पहुंच गई। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। इधर, मामले को लेकर सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाने में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top