Newswahni

गयाजी में टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी को पीटा बोधगया के जिन्दापुर टोल प्लाजा पर लोगों ने लाठी डंडे और हॉकी से किया…




गया के बोधगया स्थित जिन्दापुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को टोल टैक्स और फास्टैग को लेकर विवाद हुआ। दो कारों से आए 10 से 15 लोगों ने कर्मचारी संदीप कुमार को लाठी-डंडे और हॉकी से पीटा। संदीप घायल हैं और बोधगया सीएचसी में उनका इलाज चल रहा है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यह टोल प्लाजा मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में है। जानकारी के मुताबिक, दोनों कारें डोभी की ओर से गया जा रही थीं। टोल प्लाजा पहुंचने पर कर्मचारियों ने कार सवारों से टोल टैक्स जमा करने और फास्टैग लगाने को कहा। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि कार सवारों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद करीब 10 से 15 लोगों ने संदीप कुमार को घेरकर पीटा। हमले के दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी उन्हें संभलने का मौका नहीं दे पाए। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य लोग भी सकते में आ गए। इस दौरान हमलावरों की दबंगई टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में मारपीट की पूरी वारदात देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत टोल टैक्स भुगतान और फास्टैग लगाने को लेकर हुई थी, लेकिन मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। घायल कर्मचारी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मारपीट की घटना के बाद घायल संदीप कुमार को इलाज के लिए बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना के बाद टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। ड्यूटी के दौरान इस तरह हथियारों से हमला किए जाने की घटना ने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस बोली- आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

इधर, घटना को लेकर मगध विश्वविद्यालय थाना प्रभारी संदीप चौहान ने बताया कि जिन्दापुर टोल प्लाजा पर मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CCTV फुटेज से हमलावरों की पहचान की उठी मांग

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। टोल प्लाजा पर कर्मचारी अपनी ड्यूटी के तहत वाहनों से टोल टैक्स लेने और फास्टैग की प्रक्रिया पूरी कराने का काम करते हैं। ऐसे में यदि नियम के अनुसार टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारियों को लाठी-डंडे से पीटा जाएगा तो उनकी सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top