Newswahni

Kishanganj Lohagara Picket Incident | Drunk Driver Misbehaves With Police



किशनगंज जिले में पुलिस की कार्यशैली में लापरवाही बरतने वालों पर अब सीधी कार्रवाई हो रही है।

.

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों द्वारा जिले के सभी पुलिस पिकेट का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई।

दरअसल, बहादुरगंज थाना अंतर्गत लोहागाड़ा पिकेट पर तैनात डायल-112 का सैप (SAP- Special Armed Police) चालक शराब के नशे में ड्यूटी करता पाया गया।

जांच में पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

SDPO-1 ने पिकेट का किया निरीक्षण

SDPO-1 किशनगंज खुशरू सिराज द्वारा बहादुरगंज थाना अंतर्गत लोहागाड़ा पिकेट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वहां प्रतिनियुक्त डायल-112 के सैप चालक/14844457y बादल तिवारी (उम्र 43 वर्ष), पिता जय प्रकाश तिवारी, थाना दाउदपुर, जिला छपरा नशे की हालत में पाया गया।

SDPO के निर्देश पर बहादुरगंज थाना की संध्या गश्ती टीम ने उक्त चालक की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई और सदर अस्पताल किशनगंज में चिकित्सीय जांच भी कराई गई।

जांच के क्रम में चालक ने डॉक्टर और पुलिसकर्मी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और बदतमीजी भी की। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

चालक के अनुबंध-पत्र रद्द करने की कार्रवाई

इस संबंध में बहादुरगंज थाना कांड सं0 699/26 धारा 37(सी)/45 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चालक के अनुबंध-पत्र रद्द करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्ट आचरण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top