Newswahni

दरभंगा में बैंक से निकाले डेढ़ लाख रुपए की छिनतई बेटे की शादी के लिए खरीदारी कर लौट रहे थे दंपती बाइक सवार…




दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकालकर घर लौट रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो अपराधियों ने छिनतई कर ली। घटना सिसौनी गांव के पास की है। पीड़ित बैद्यनाथ मंडल अपनी पत्नी रीना देवी के साथ ऑटो रिजर्व कर जगदीशपुर (कहुआ) स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनके हाथ से झोला झपट लिया और फरार हो गए। झोले में डेढ़ लाख रुपए और कुछ कपड़े थे। घटना के दौरान उनकी पत्नी ऑटो से गिरकर घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लगने की बात बताई गई है। बेटे की शादी के लिए निकाले थे रुपए बैद्यनाथ मंडल ने बताया कि 22 नवंबर को उनके बेटे की शादी है। शादी की तैयारी और खरीदारी के लिए उन्होंने बिरौल स्थित पीएनबी शाखा से डेढ़ लाख रुपए निकाले थे। बैंक से रुपए निकालने के बाद बाजार में कपड़े खरीदे और दो कुर्सियां भी लीं। इसके बाद पत्नी के साथ ऑटो रिजर्व कर घर के लिए रवाना हुए। उनके झोले में डेढ़ लाख रुपए के अलावा खरीदे गए कपड़े भी थे। पीड़ित के अनुसार, रुपए 500 के नोटों के बंडल में रखे थे। झोला फाड़कर रुपए लेकर फरार हुए अपराधी पीड़ित ने आशंका जताई कि बैंक से रुपए निकालने के बाद से ही अपराधी उनका पीछा कर रहे थे। सिसौनी गांव के पास काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उनके हाथ से झोला झपट लिया। इसके बाद झोले को फाड़कर उसमें रखा रुपए का बंडल निकाल लिया और फरार हो गए। झोले का कुछ हिस्सा उनके हाथ में ही रह गया। इस दौरान उनकी पत्नी ऑटो से नीचे गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से रुपए बरामद करने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हालांकि, अभी तक पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top