![]()
औरंगाबाद शहर के अनुग्रह इंटर स्कूल खेल मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडलीय अंडर-19 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर तिरहुत और मुंगेर प्रमंडल की टीमों ने फाइनल में जगह बना ली। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार, 6 नवंबर को सुबह 9 बजे खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। टाईब्रेकर में तिरहुत ने पूर्णिया को हराया पहले क्वार्टर फाइनल में तिरहुत और पूर्णिया प्रमंडल की टीमें आमने-सामने थीं। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद टाईब्रेकर में तिरहुत ने पूर्णिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में भागलपुर ने सारण प्रमंडल को 3-0 से हराया। भागलपुर की ओर से सनी कुमार ने दूसरे मिनट में पहला गोल किया। सातवें मिनट में मिथिलेश उरांव ने दूसरा और 11वें मिनट में आकाश कुमार ने तीसरा गोल दागा। इसके बाद सारण की टीम वापसी नहीं कर सकी। अफरोज के गोल से तिरहुत ने मगध को हराया पहले सेमीफाइनल में तिरहुत प्रमंडल ने मेजबान मगध को 1-0 से हराया। दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन कोई गोल नहीं कर सका। दूसरे हाफ में मैच के 46वें मिनट में तिरहुत के अफरोज आलम ने जर्सी नंबर 9 के साथ गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मगध ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन तिरहुत की रक्षापंक्ति ने गोल नहीं होने दिया। छोटू मरांडी के दो गोल से मुंगेर की जीत दूसरे सेमीफाइनल में मुंगेर प्रमंडल ने भागलपुर को 3-0 से हराया। मुंगेर की ओर से छोटू मरांडी ने चौथे मिनट में पहला गोल किया। उन्होंने ही 18वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। मैच के 49वें मिनट में विजयन कुमार ने तीसरा गोल कर मुंगेर की जीत पक्की कर दी। भागलपुर की टीम पूरे मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर सकी। अब शुक्रवार सुबह 9 बजे तिरहुत और मुंगेर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
Source link