Newswahni

गया में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग लोग झुलसे की हालत गंभीर पटना रेफर मौके से सिलेंडर मिलने की सूचना…




गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र की मयूर विहार कॉलोनी में गुरुवार शाम गैस लीक होने से आग लग गई। हादसे में पांच लोग झुलस गए। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पांच घायलों में दो की हालत ठीक बताई गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटनास्थल से 19 गैस सिलेंडर मिलने की भी सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष बोले- पांच लोग झुलसे, तीन पटना रेफर विष्णुपद थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि मयूर विहार कॉलोनी में गैस सिलेंडर लीक होने से पांच लोग झुलस गए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि दो घायलों की हालत ठीक है, जबकि तीन की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें पटना रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अवैध गैस रिफिलिंग की भी जांच घटना के बाद रिहायशी इलाके में कथित अवैध गैस रिफिलिंग और सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटनास्थल पर अवैध रिफिलिंग किए जाने और 19 सिलेंडर मिलने की जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही इन जानकारियों की भी पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौके पर गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था या नहीं और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top