Newswahni

दुर्गा मेले में फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया पुलिस ने कट्टा भी बरामद किया…




बेगूसराय के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के चितरंजन चौक पर दुर्गा मेले के दौरान फायरिंग हुई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मंच पर बार बालाओं के नाचने के दौरान कुछ युवकों के बीच झगड़ा और एक युवक के हाथ में हथियार दिख रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं की है। बुधवार देर रात नीमाचांदपुरा थाना को फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। स्टेज के पास जाने को लेकर विवाद की चर्चा
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जागरण कार्यक्रम के दौरान स्टेज के पास जाने को लेकर कुछ युवकों और मेला समिति के सदस्यों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आ रही है। घटना के दौरान दो राउंड हवाई फायरिंग होने की भी चर्चा है। हालांकि, विवाद के कारणों और फायरिंग की परिस्थितियों की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
गिरफ्तार युवक की पहचान नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र निवासी वैद्यनाथ सिंह उर्फ बैजू सिंह के पुत्र जीतन कुमार उर्फ जीतू के रूप में हुई है। नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि आरोपित के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में अन्य लोगों की भूमिका तथा विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top