Newswahni

जहानाबाद में ने पुलिसिंग सुधारने को शुरू किया जनसंवाद जनता से सुझाव लेकर पुलिसिंग बेहतर बनाने की कोशिश से अक्टूबर तक कार्यक्रम…




जहानाबाद में एसपी कोटा किरण के नेतृत्व में 22 से 31 अक्टूबर तक ग्राम कॉम्प्लेक्स भवन में जनसंवाद कार्यक्रम हो रहा है। इसका मकसद पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाना और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी मिलेगी एसपी ने बताया कि रोज शाम 5 से 6 बजे तक अलग-अलग वर्गों से संवाद होगा। 23 अक्टूबर को जनप्रतिनिधि, 28 अक्टूबर को बैंक अधिकारी और 30 अक्टूबर को व्यापारी व वाहन चालक सुझाव देंगे। 31 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों से संवाद होगा। इससे पुलिस लोगों की समस्याओं को समझेगी और जनता को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी मिलेगी। एसपी ने सभी वर्गों से जनसंवाद में शामिल होकर सुझाव देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से पुलिस व्यवस्था बेहतर बनेगी, जिससे जिले में शांति और विकास को बढ़ावा मिलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top