Newswahni

शराब कबाब चुम्मा चुम् मा गाने पर लड़कियों संग डांस धर्मेंद्र प्रधान के इस् तीफे के बाद होटल में के कॉकरोचों का जश्…



CJP Party Video: नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा एक महीने से अधिक लंबा छात्रों का विरोध प्रदर्शन आखिरकार समाप्त हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफे के बाद आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना धरना वापस ले लिया है। हालांकि, इस्तीफा और प्रदर्शन खत्म होने के बाद अब नया विवाद खड़ा हो गया है।

सोशल मीडिया पर CJP की कोर टीम के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें संगठन के सदस्य कथित तौर पर दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड गानों पर जश्न मनाते और थिरकते नजर आ रहे हैं।

CJP की ‘लग्जरी’ पार्टी

वायरल हो रहे वीडियो में CJP के प्रमुख चेहरे सौरभ दास और आशुतोष रांका गाने पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। ये सभी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मनाते हुए झूम रहे हैं। 

वहीं, एक अन्य वीडियो में संगठन के सदस्य अभिजीत दीपके भी उनके बीच बैठे नजर आ रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभिजीत के हाथ में अभी भी कैनुला लगा हुआ है। हाल ही में वे टाइफाइड का शिकार हुए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं

CJP नेताओं के इस तरह फाइव स्टार होटल में जश्न मनाने को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक तबका इस आलीशान जश्न की कड़ी आलोचना कर रहा है। यूजर्स का कहना है कि जो संगठन महीनों से सड़कों पर छात्रों के भविष्य के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहा था, उनका आंदोलन खत्म होते ही फाइव स्टार होटल में यूं जश्न मनाना सवाल खड़े करता है।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिन बच्चों ने पेपर लीक की वजह से आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया, CJP ने जश्न मनाने से पहले उनके माता-पिता के बारे में नहीं सोचा। इनका इस तरह फाइव स्टार होटल में पार्टी करना उन पीड़ित परिवारों के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स CJP की पार्टी का वीडियो शेयर कर ये भी कह रहे हैं कि इस प्रदर्शन में जहां आम छात्रों ने गर्मी-धूप सही और पुलिस की लाठियां खाईं, जबकि CJP के ये नेता नतीजा निकलते ही फाइव स्टार होटल में पार्टी करने पहुंच गए। छात्रों का आंदोलन खत्म होने के बाद CJP की पार्टी के इन वीडियो पर अब विवाद हो रहा है।

जंतर-मंतर पर एक महीने तक चला आंदोलन

इस साल 3 मई को नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसके तुरंत बाद पेपर लीक और धांधली के गंभीर आरोप लगे। बढ़ते विवाद के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया और 23 जून को नीट का री-एग्जाम कराया गया। इस बीच पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया, जहां एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठ गए। एक महीने से भी ज्यादा समय तक चले इस प्रदर्शन के दौरान सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी की सभी मांगे मान लीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आखिरकार यह प्रदर्शन समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; देखिए VIDEO



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top