Newswahni

समस्तीपुर में दामाद ने ससुर की हत्या की गले पर धारदार हथियार से किया वार पत्नी की विदाई नहीं करने से नाराज था…




समस्तीपुर में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी। रविवार देर रात घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे ससुर के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सुजान दास के पुत्र बीजू दास(59) के रूप में की गई है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बनघारा गांव की है। ‘पति-पत्नी में झगड़ा होता था’ मृतक के बेटे के ससुर(समधी) हरिश्चंद्र दास ने बताया कि रात करीब 2:00 बजे बेटी ने फोन कर हत्या की जानकारी दी। मेरे समधी ने अपनी छोटी बेटी की शादी उजियारपुर के चांदचौर गांव निवासी धर्मेंद्र दास के साथ की थी। शादी करीब 3-4 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी में बन नहीं रहा था। कुछ दिन पहले ही वह अपनी बेटी को उसके ससुराल से वापस घर ले आए थे। जिस कारण विवाद हो रहा था। ‘बिदागरी को लेकर विवाद हुआ था’ वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र खाने-पीने वाला व्यक्ति था। वह उनकी बेटी के साथ हमेशा झगड़ा करता था। जिस कारण लड़की ससुराल से वापस लेकर आ गए थे। अब उनका दामाद बिदागरी करने के लिए बोल रहा था। लेकिन वो तैयार नहीं हो रहे थे। इसी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top