Newswahni

समस्तीपुर में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था अचानक लगा झटका विरोध में रोड जाम…




समस्तीपुर में करंट लगने से मानव बल(मिस्त्री) की मौत हो गई। ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान कोरबद्धा गांव निवासी रामसागर राय के पुत्र राहुल कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चीनी मिल चौक के पास की है। मौत के बाद परिवार के सदस्यों ने हॉस्पिटल गोलंबर को जाम कर दिया। जिससे समस्तीपुर-पटना मार्ग जाम हो गया। जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। ‘अचानक जोरदार आवाज हुआ’ प्रत्यक्षदर्शी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मेरा घर चीनी मिल चौक के पास ही है। मानव बल पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। अचानक जोरदार आवाज हुआ। खिड़की से बाहर झांककर तो देखा की पोल से एक युवक नीचे गिर रहा है। अपने भाई के सहयोग से तत्काल उसे बाइक से सदर अस्पताल लाया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लापरवाही का लगाया आरोप मृतक के दोस्त सरवन कुमार ने बताया कि राहुल 1 जुलाई से ही बिजली विभाग में मानव बल के रूप में काम कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक बिजली आ जाने के कारण करंट लगा है। आखिरकार काम के दौरान बिजली कैसे चार्ज की गई। यह जांच का विषय है।
दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं, बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आनंद कुमार ने कहा कि करंट लगने से मानव बल की मौत हुई है। जांच कराई जा रही है कि आखिर कार्य के दौरान बिजली चार्ज कैसे हुआ। यह बहुत बड़ी लापरवाही का मामला है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। जरूर हुई तो निलंबन की भी कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top