Newswahni

घर में जा घुसा अनियंत्रित ट्रक तीन लोगों की मौत के बाद मिर्जापुर में भारी बवाल आक्रोशित भीड़ ने की पुलिस पर पत्थरबाजी…



उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार को उस वक्त भारी बवाल मच गया, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अहरौरा क्षेत्र के कुदारन चौराहे के पास हुआ। घर के बाहर से रहे कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुस्साई भीड़ ने मौके पर पहुंची पर पथराव कर दिया। पथराव में एक दरोगा और चार सिपाही घायल हो गए हैं।

गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे वाराणसी से सोनभद्र जा रहे एक ट्रक का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया। मलबे में दबने से घटनास्थल पर तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चचेरी मोड़, चुनार भेजा गया।

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव

डॉक्टरों ने दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मृतकों के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हुए और वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने एक ग्रामीण के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे आक्रोश बढ़ गया।

इसके बाद हालता बेकाबू हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी बुलाई गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों के पथराव में एक दरोगा और चार सिपाही घायल हो गए।

हादसे में कुदारन के 47 वर्षीय राजाराम , 70 वर्षीय सुखिया और 45 साल की चादतारा की मौत हो गई। वहीं 12 वर्षीय सुहानी निवासी मुजेहरा देहात कोतवाली तथा 45 वर्षीय सुनील शर्मा निवासी कुदारन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कहना है कि, प्रारंभिक जांच में ट्रक का टायर फटना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top