Newswahni

फीट गहरे बोरवेल में घंटे फंसा रहा बच्चा कैमरा डालकर निगरानी पाइप के जरिए मां ने की बात ने से खुदाई कर निकाला…




गयाजी में एक तीन साल का मासूम बच्चा 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। हादसा गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है। जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब 7 घंटे बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर मेडिकल टीम तैनात रही। बोरवेल में गिरे बच्चे की पहचान रंगू नगर निवासी दिनेश मांझी के बेटे पीयूष कुमार के रूप में की गई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। पीयूष की मां बोरवेल के पास खाट बिछा रही थी। पीयूष के हाथ में मोबाइल था। मां खाट बिछाने में जुटी रही। वहीं, पीयूष खेलते खेलते बोरवेल में गिर गया। घटना गुरपा थाना क्षेत्र के रंगू नगर की है। ​युद्ध स्तर पर जारी है बचाव काम ​प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की टीम मुस्तैद रही। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बोरवेल के समानांतर जेसीबी मशीनों की मदद से तेजी से गड्ढा खोदा गया। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पटना से एसडीआरएफ की विशेष टीम को तत्काल बुलाया गया। बोरवेल के भीतर बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर हर संभव चिकित्सकीय इंतजाम किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
​प्रशासन और राहत दल पूरी मुस्तैदी से बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए जुटी रही। मौके पर अंचलाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी, नर्स, चिकित्सा पदाधिकारी और दो एम्बुलेंस मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top