Newswahni

पटना के इलाके में मिला संदिग्ध शव हार्डिंग रोड ओवरब्रिज के पास सनसनी हत्या कर फेंके जाने की आशंका टीम जांच में जुटी…




पटना के VVIP इलाके हार्डिंग रोड ओवरब्रिज के पास गुरुवार सुबह एक संदिग्ध व्यक्ति का शव मिला है। सचिवालय थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी)की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। देखिए घटनास्थल की तस्वीर… हत्या कर VVIP इलाके में फेकने की आशंका जिस स्थान पर शव मिला है, वह राजधानी का अति संवेदनशील और वीवीआईपी इलाका माना जाता है। आसपास कई मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के सरकारी आवास हैं। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि किसी ने शव को यहां लाकर फेंका और मौके से फरार हो गया। एफएसएल की टीम जुटी, हर पहलू से होगी जांच – पुलिस सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी ने बताया, ‘सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव की पहचान कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’ पहचान की कोशिश जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मृतक की पहचान सुनिश्चित करना है। इसके बाद मौत के कारणों और घटना के पीछे की परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। सचिवालय थाना क्षेत्र में चौथी घटना पुलिस के मुताबिक, सचिवालय थाना क्षेत्र में इस तरह शव मिलने की यह चौथी घटना है। इससे पहले रेलवे ट्रैक के पास दो लावारिस शव मिले थे, जिनकी पहचान आज तक नहीं हो सकी है। वहीं, गर्दनीबाग इलाके में मिले एक शव का पुलिस सत्यापन कर चुकी है। इस इलाके में लगातार मिल रहे लावारिस और संदिग्ध शवों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top