Newswahni

सिया के कपड़े उगलेंगे केतन अग्रवाल के खून की कहानी फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज जानें पुलिस सिया को कहां कहां लेकर गई…



Pune Ketan Agrawal Murder Case: पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस तेजी से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने सिया के उन कपड़ों को बरामद कर लिया है, जो घटना के दिन दिया ने पहने थे। कपड़ों की बरामदगी  मामले को कैसे आगे बढ़ाएगी इसे समझने की कोशिश करते हैं।

सिया के कपड़े फोरेंसिक के लिए अहम सबूत

दरअसल, पुलिस टीम ने सिया से जुड़ी चीजें जैसे कपड़े और बाकी सामान सावधानी से बरामद किया है, इन कपड़ों को अब फॉरेंसिक टीम को दिया जाएगा, फॉरेंसिक जांच में कपड़े बहुत अहम सबूत बन सकते हैं क्योंकि कपड़ों पर अक्सर निशान छूट जाते हैं। जैसे, अगर सिया के कपड़ों पर केतन अग्रवाल के बाल या DNA भी मिल सकता है या कपड़ों पर कोई खिचाव जो घटना को सीधे जोड़ सकता है। इसके अलावा कपड़ों पर मिट्टी, घास या मैदान की धूल तक भी प्रैक्टिस वाली जगह की पुष्टि करने में मदद करेगी। फाइबर ट्रांसफर से पता चलता है कि सिया केतन के कितना करीब थी, और अगर कपड़े पर खिंचाव या फटने के निशान हैं तो धक्का देने की प्रक्रिया की तस्वीर भी साफ हो सकती है। कुल मिलाकर, ये कपड़े मौन गवाह की तरह पूरा केस मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं, जिसे पुलिस अदालत में सबूत के तौर पर पेश कर सकती है।    

आज पुलिस ने सिया को दो जगहों पर ले जाकर बयान दर्ज कराया। पहली जगह वह मैदान था जहां सिया और चेतन ने केतन अग्रवाल को धक्का मारने की प्रैक्टिस की थी। पुलिस ने वहां घटना का री-एनैक्टमेंट कराया। दूसरी जगह सिया का अपना घर था। इससे पुलिस को पूरी घटना की तस्वीर समझने में आसानी होगी।

वहीं, जांच के दौरान ये बात भी सामने आई कि सिया के भाई को चेतन और सिया के बीच के संबंधों के बारे में पहले से ही पता था। परिवार के सदस्य की ये जानकारी जांच को नई दिशा दे सकती है।

बाली ट्रिप कैंसिल होने वाली बात से मिला सुराग 

पुलिस को शुरू में शक तब हुआ जब सिया और चेतन की बाली जाने वाली ट्रिप कैंसल होने वाली बात सामने आई और पासपोर्ट खोने की बात सामने आई। इसी छोटी सी जानकारी ने पुलिस को जांच की सही दिशा दिखाई। जांच आगे बढ़ने पर साफ हो गया कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन अग्रवाल को धक्का देकर मार डाला।

ऐसे मामलों में पुलिस के लिए छोटी-छोटी चीजें भी बड़ा सुराग बन जाती है, छोटी जानकारियों पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। बाली ट्रिप कैंसल होने जैसी बात ने पूरा केस खोलकर रख दिया। अब पुलिस और सबूत इकट्ठा कर रही है ताकि मामले को मजबूती से पेश किया जा सके।    



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top