Newswahni

स्वास्थ्य विभाग की कार ने स्कूटी को मारी टक्कर पटना के एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर हादसा कई मीटर घसीटती गई गाड़ी ड्राइवर फरार…




पटना के एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार ड्राइवर छोड़ गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वह कई मीटर तक घिसटती चली गई। कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल व्यक्ति को सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आईं। इस टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल स्कूटी सवार को अस्पताल पहुंचाया है और फरार कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। टक्कर से कई मीटर तक घिसटती गई स्कूटी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार फ्लाईओवर से गुजर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वह कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांधी मैदान ट्रैफिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए PMCH पटना भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। कुछ देर प्रभावित रहा यातायात एक्सीडेंट के कारण फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। ट्रैफिक पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त कार और स्कूटी को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। दोनों वाहनों को जब्त कर गांधी मैदान ट्रैफिक थाना ले जाया गया है। स्वास्थ्य विभाग का लोगो लगी थी कार गांधी मैदान ट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया, ‘दुर्घटनाग्रस्त कार पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग का लोगो लगा हुआ था। पुलिस फरार कार ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों और फरार ड्राइवर की पहचान की जा सके।’ पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top