Newswahni

अंबाला में एक और प्रिंस खेलते हुए बोरवेल में गिरा साल का बच्चा फीट की गहराई अटका कर रही रेसक् यू ऑपरेशन…



Ambala Borewell Operation: हरियाणा के अंबाला जिले के धन्यौड़ा में मंगलवार सुबह एक गंभीर हादसा हो गया है। यहां 4 साल का एक मासूम बच्चा खेत के बोरवेल में गिर गया. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची। फिलहाल रेस्क्यू टीमें उसे बचाने की कोशिश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, 4 साल का बच्चा निर्भय सुबह अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत गया था। इस दौरान सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी बच्चा खेलते-खेलते अचानक खुले बोरवेल में जा गिरा। हादसे का पता चलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

DC अजय सिंह तोमर ने कहा, ‘यह घटना सुबह साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है। बच्चा अपने पिता को खाना देने के लिए खेत में आया था। पिता थोड़ा इधर-उधर हुए, उसी समय बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया। बच्चे का नाम निर्वेर है, जिसकी उम्र साढ़े 3-4 साल है। वह 220 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। NDRF अपनी टीम के साथ मौजूद है। बचाव कार्य जारी है। आर्मी की मशीनें भी आ रही हैं, बच्चे को निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।’

बोरवेल के मालिक पर होगी कार्रवाई

उन्होंने आगे कहा, ‘यह बोरवेल जिसका है उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। 9 इंच का बोरवेल है जिसे सिल्ली, बोरा या किसी भी चीज से ढका जा सकता था। अगर ऐसा हुआ होता तो अभी बच्चा इसमें नहीं गिरता। मैं अपील करता हूं कि खेतों में जितने भी बोरवेल हैं उन्हें बंद करके रखें, क्योंकि जाहिर है कि वहां बच्चे भी आते हैं। खेलते-खेलते कब दुर्घटना हो जाती है, मालूम नहीं पड़ता।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top