![]()
शेखपुरा के शेखोपुर सराय प्रखंड की पांची ग्राम कचहरी की सरपंच सिंधु देवी का 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका इलाज उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। सोमवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर विशेष वाहन से पांची गांव पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। असामयिक निधन से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव और आसपास के इलाकों में मातम पसर गया। 10 साल से थी सरपंच सिंधु देवी पांची गांव निवासी गणेश पासवान की पत्नी थीं। वह पिछले 10 वर्षों से लगातार सरपंच थीं, दो बार चुनाव जीत चुकी थीं। एक कुशल जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी लोकप्रियता क्षेत्र में काफी थी। वह अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित चार बच्चों को छोड़ गई हैं। एक महीने से वाराणसी में चल रहा था इलाज उनके पति ने बताया कि सिंधु देवी पिछले एक साल से कैंसर रोग से पीड़ित थीं। एक माह पूर्व उन्हें गहन उपचार के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार रात उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर मुखिया बॉबी देवी, प्रखंड प्रमुख सोनी देवी, जदयू नेता टुन्नी कुमार, मुखिया प्रतिनिधि शशिकांत कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता और पंचायत प्रतिनिधि उनके घर पहुंचे। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।
Source link