Newswahni

करोड़ सांसद की कीमत जनता का पैसा लूटो पार्टी के सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल तो भड़के संजय राउत ने…



महाराष्ट्र के सियासत में इन दिनों बड़ा ‘खेला’ चल रहा है। ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा सियासी गलियारों में जोर-शोर से जारी है। इधर शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बागी रुख ने उद्धव ठाकरे गुट में खलबली मचा दी है। कई दिनों से चली आ रही चर्चा पर विराम लगाते हुए उद्धव गुट के 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने का ऐलान कर दिया। वहीं, दूसरी ओर उद्धव के सबसे भरोसेमंद सिपाही संजय राउत का इन बागी सांसदों के खिलाफ बयानबाजी जा रही है। सांसदों पर उन्होंने करोड़ों में बिकने का आरोप लगाया है।

सांसद संजय राउत ने मंगलवार को पार्टी के उन छह बागी लोकसभा सांसदों को लेकर अपने नए X पोस्ट में कई सवाल खड़े किए। राउत ने सांसदों के पाला बदलने पर तंज कसा और चार्टर्ड फ्लाइट से उनकी यात्रा के लिए फंडिंग के स्रोत पर सवाल उठाए। चार्टर्ड फ्लाइट की वीडिया शेयर कर उन्होंने सांसदों पर तीखा हमला बोला।

एक सांसद की कीमत 85 करोड़- संजय राउत

संजय राउत ने अपने X पोस्ट में लिखा, “85 करोड़! इस सांसद की कीमत! जनता की संपत्ति की लूट! चार्टर प्लेन के लिए लाखों रुपये कौन दे रहा है?” इसके पहले भी उन्होंने आरोप लगाया था कि सांसदों को तोड़ने के लिए बड़ी रकम का खेल खेला गया।

पहले भी बागी सांसदों पर बिगने का लगाया था आरोप

इससे पहले संजय राउत ने एक और पोस्ट में लिखा था, “अपना सपना मनी मनी! नहीं, न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति सांसद ₹50 करोड़ तय है। ₹15 करोड़ तो बस एडवांस है। सच कहूं तो, ये लोग ₹50,000 के भी लायक नहीं हैं। इनकी कीमत सिर्फ शिवसेना और TMC ब्रांड लेबल की वजह से बढ़ी है।”

बता दें कि शिवसेना UBT के 6 बागी सांसदों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में सोमवार को शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया। शामिल होने वाले सांसदों में संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर शामिल हैं। ये सभी पहले शिवसेना (UBT) के टिकट पर सांसद चुने गए थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top