![]()
मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाजरत घायल कौशल कुमार झा ने बताया कि जमीन को लेकर पूर्व में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में सरकारी अमीन द्वारा सीमांकन कराए जाने के बाद यह विवाद सुलझ गया था। घर के सामने स्थित जमीन पर कूड़ा-कचरा डालने लगे इसके बावजूद, मंगलवार को गांव के मुकेश मिश्रा, विद्यानंद मिश्र और आयुष कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग कथित तौर पर उनके घर के सामने स्थित जमीन पर कूड़ा-कचरा डालने लगे। घायल के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए पूछा कि विवाद समाप्त होने के बाद उक्त जमीन पर कूड़ा क्यों डाला जा रहा है, तो आरोपित पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। आरोप है कि इसके बाद करीब छह लोग ईंट, लोहे की रॉड और डंडा लेकर पहुंचे तथा एकतरफा हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना खजौली थाना पुलिस को दी गई थी घटना में घायल लोगों की पहचान ठाहर गांव निवासी कौशल कुमार झा, मयंक कुमार, सुनीता झा, रवींद्रनाथ झा सहित एक अन्य सदस्य के रूप में हुई है। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। कौशल कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना खजौली थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने उन्हें पहले अस्पताल जाकर इलाज कराने की सलाह दी। वहीं, मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link