Newswahni

समस्तीपुर में कलेक्ट्रेट पर राजद कार्यकर्ताओं का धरना महंगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ की नारेबाजी विधायक बोले रोजाना लूट की घटना हो रही…




समस्तीपुर में पार्टी के राज्यव्यापी आह्वान के तहत राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान लोगों ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की । आयोजित धरना में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के मोरवा के विधायक रणविजय साहू, उजियारपुर के विधायक पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम पूर्व एमएलसी रोमा भारती भी शामिल हुईं। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायकों ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन हुए 6 महीने हो चुके हैं। लेकिन, बिहार की विधि व्यवस्था और बदतर हो गई है। भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। राज्य में रोज कहीं ना कहीं हत्या, लूट, डकैती, अपहरण पेपर लीक जैसे मामले सामने आ रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पूर्व विधायक ने कहा कि लालू प्रसाद, रावड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा को घटाकर भाजपा बिहार की मूल समस्याओं की ओर से लोगों का ध्यान भटकना चाहती है, ताकि लोग लालू राबड़ी में उलझे रहे। उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकर्ता इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। राजद के सिपाहियों ने अपने नेता की सुरक्षा के लिए खुद कमान संभाल ली है। जिला से भी लोग जाकर पाटीदारी करेंगे। विधायक रणविजय साहू ने कहा कि पूरे बिहार में अपराध चरण पर है सिर्फ खोखली घोषणा से कुछ भी नहीं होता। आलोक मेहता ने कहा कि जो अपराधियों को बिहार से भागने की बात कर रहे हैं, वह खुद अपने जी गिरेबान में झांके। जनता के विश्वास के साथ भाजपा ने धोखा किया पूर्व एमएलसी व जिला अध्यक्ष रोमा भारती ने कहा कि बिहार में जिस तरह से जनता के विश्वास के साथ भाजपा ने धोखा किया है। इस तरह राज में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पेपर लीक की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही है। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। ऐसी स्थिति में बिहार का भविष्य खतरे में है अपराध चरम पर है। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व वर्तमान व पूर्व विधायकों के अलावा राजद से सरायरंजन के उम्मीदवार अरविंद सहनी, सत्यवीन पासवान, राकेश कुमार ठाकुर, युवा राजद जिला अध्यक्ष पप्पू यादव, उमेश प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, मनोज कुमार सुनील कुमार, कमलेश कुमार, आदि शामिल हुए ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top