Newswahni

अमित शाह तो उनकी टूट को रोकेंगे नहीं सपा नेता रामगोपाल के पत्र लिखने पर योगी के मंत्री ने दिया जवाब अखिलेश यादव…



उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे गए पत्र और सपा में बड़ी टूट की संभावनाओं पर बयान दिया है। उन्‍होंने कहा, यह उनकी चिंता का विषय है, हमारी नहीं। अमित शाह तो उनकी टूट को रोकेंगे नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि सपा के नेता इस समय ‘भयाक्रांत’ हैं क्योंकि वे देख रहे हैं कि उनका कोई भी दांव काम नहीं कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा राजनीति नारों या नाम पर नहीं, बल्कि केवल उपलब्धियों और काम के आधार पर करती है।

अखिलेश के ‘ब्राह्मण कार्ड’ पर निशाना साधते हुए योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि, “क्या आप ब्राह्मणों को इतना कमजोर समझते हैं कि वे किसी के बहकावे में आ जाएंगे?” उन्होंने सपा नेताओं द्वारा ब्राह्मणों को कथित तौर पर गाली दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि ब्राह्मण सब कुछ देख रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा मतदाताओं को जातियों में नहीं बांटती, बल्कि उनके काम पूरे करने पर ध्यान देती है।

टेलीग्राम ऐप पर भी दिया बयान, अखिलेश यादव को बताया ‘कन्फ्यूज्ड लीडर’

टेलीग्राम ऐप को प्रतिबंधित किए जाने और उसके मालिकों के हाईकोर्ट जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। जहां भी अपराध या अपराधियों को बढ़ावा मिलेगा, सरकार उस पर सख्त कार्रवाई करेगी। राम मंदिर के दानपात्र में हुई कथित गड़बड़ी और एसआईटी जांच पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तथ्यों को सामने लाने के लिए सरकार ने तुरंत एसआईटी का गठन किया है।

उन्होंने चंपत राय से होने वाली पूछताछ का बचाव करते हुए कहा कि जांच एजेंसी को सच तक पहुंचने के लिए व्यवस्था से जुड़े हर व्यक्ति से सवाल करने पड़ते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वे दोषी हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को इस मुद्दे पर विरोधाभासी बयान देने के लिए एक ‘कन्फ्यूज्ड लीडर’ करार दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top