Newswahni

मोदी सरकार एक साल में गिर जाएगी राहुल गांधी के बयान पर का पलटवार कहा ये कांग्रेस का एक और टूल किट वो…



कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि अगले एक साल के अंदर उनकी विदाई तय है। इसके साथ ही उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भी कहा कि पीएम  मोदी के नेतृत्व में आने समय में यह और खराब हो जाएगी। अब इस पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद गौरव भाटिया ने उनके बयान की कड़ी शब्दों में आलोचन की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को भारतीय राजनीति का ‘भष्मासुर’ बता दिया।

BJP नेता गौरव भाटिया ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल पर “टूलकिट पॉलिटिक्स” फैलाने और केंद्र सरकार की स्थिरता के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया, साथ ही यह भी जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है-गौरव भाटिया 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव भाटिया ने कहा, “कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बैठक में जो कहा और उसके बाद बाहर निकलकर एक वक्तव्य देते है उस पर है बड़े दुख की बात है कि जब वैश्विक संकट के दौरान कई देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ गई है, तब दूसरी ओर पिछले 85 दिनों में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है।”

राहुल गांधी राजनीति के भस्मासुर-गौरव भाटिया 

गौरव भाटिया ने आगे कहा, “कल एक और ‘टूलकिट’ चर्चा में आया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि यह सरकार, जो पूरी ताकत से देश की जनता की सेवा कर रही है, एक साल के अंदर गिर जाएगी। मैं सबसे पहले यह कहना चाहूंगा कि ‘भस्मासुर राहुल गांधी’, हमें नहीं पता था कि भस्मासुर ज्योतिषी भी बन जाएंगे। अगर राहुल गांधी का इरादा अराजकता फैलाना है, तो हमारा संकल्प भी भारत को और मजबूत बनाना है।”

कांग्रेस की देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश-BJP

गौरव भाटिया ने आगे कहा, दुनिया इस समय आर्थिक मंदी और संकट के दौर से गुजर रही है, मगर मौजूदा नेतृत्व में भारत स्थिर बना हुआ है। उन्होंने कहा, “जैसा कि हम सभी जानते हैं, यह वैश्विक संकट का समय है, और दुनिया भर के कई देश आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में भी भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत और स्थिर बनी हुई है।” उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष की अस्थिरता पैदा करने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top