Newswahni

किशनगंज में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार घर से हजार नकद और नेपाली मुद्रा बरामद बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का शक…




किशनगंज पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 116 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गलगलिया थाना क्षेत्र के दरभंगिया टोला निवासी पप्पू सहनी (48 वर्ष) के घर पर पुलिस ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान उसके घर से 116 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से 70 हजार 500 रुपये भारतीय मुद्रा और 40 नेपाली रुपये भी जब्त किए हैं। गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी
बरामद मादक पदार्थ और नकदी को विधिवत जब्त करने के बाद आरोपी पप्पू सहनी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी का संबंध नशा तस्करी के किसी बड़े नेटवर्क से हो सकता है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top